20 मार्च 2016 - 08:15
ओबामा ने दी ईरानियों को नये वर्ष की मुबारकबाद।

अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने नये ईरानी वर्ष, नौरोज़ की ईरानियों को बधाई दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने नये ईरानी वर्ष, नौरोज़ की ईरानियों को बधाई दी है।
बाराक ओबामा ने शनिवार को नये वर्ष से कुछ घंटे पहले एक वीडियो संदेश में नौरोज़ की बधाई दी। इस बधाई संदेश में फार्सी भाषा के शब्दों का भी प्रयोग किया गया था।
ओबामा ने कहा कि वह हर साल इस अवसर से लाभ उठाते हुए सीधे रूप में ईरानी नागरिकों से बात करते हैं ताकि दोनों देशों के मध्य संबंधों की नयी शुरुआत पर चर्चा कर करें।
अमरीकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते के बारे में कहा कि कई दशकों के बाद पहली बार ईरान व अमरीका के संबंधों में नया अवसर उपलब्ध हुआ है।
ओबामा ने कहा कि ईरानी नागरिक भविष्य में प्रतिबंधों के हटने का आनंद ले सकेंगे।
अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने ईरान यात्रा करने वालों के लिए अमरीकी वीज़ा प्राप्त करने में कुछ शर्तों के क़ानून की ओर इशारा किये बिना दावा किया कि परमाणु समझौता ईरानी छात्रों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा।
बीस मार्च सन 2016 से 1395 , नया हिजरी शम्सी साल शुरु हो रहा है।